Wednesday, October 27, 2010

कुछ पंक्तियाँ - बच्चन


 मैं एक जगत को भुला 
मैं भुला एक ज़माना 
  कितने घटना चक्रों में , 
  भुला मै आना-जाना 
 पर दुःख-सुख की वह                                           
 सीमा, मैं पाया साकी 
जीवन के बाहर जाकर 
जीवन में तेरा आना


कहाँ गया वह स्वर्गिक साकी ,
 कहाँ गयी सुरभित हाला  
कहाँ गया स्वप्निल मदिरालय 
कहाँ गया स्वर्णिम प्याला 
पीनेवालों ने मदिरा का मूल्य
हाय कब पहचाना 
फुट चूका जब मधु का प्याला ,
 टूट  चुकी जब मधुशाला !


सखि यह रागों की रात नही सोने की                                                         
बात जोहते इस रजनी की वज्र कठिन दिन बीते 
किन्तु अंत में दुनिया हारी और हमीं तुम जीते 
नरम नींद के आगे अब क्यों आँखें पंख झुकाए
सखि यह रातों  की रात नही सोने की !   


और अंत में 


इस पार प्रिये मधु है तुम हो 
उस पार न जाने क्या होगा !

Friday, October 22, 2010

तेरे बगैर भी मैं जी लेता हूँ - अनुपम कर्ण

                          






चलो कुछ तो था 
की, आज भी याद आता हूँ 
जो , तेरी डायरी के 
पन्नों में उभर आता हूँ 

दिन तो आफिस में 
आराम से गुजर जाता है 
रात की सर्द ख़ामोशी में 
तेरी यादों को ओढ़ लेता हूँ 

शाम को बालकनी में
महसूस होता है ,
धुआं -धुआं सा
कभी ये तेरी बातों से आजिज थे
अब तेरी यादों से लिपटे .....

किचेन में 
चाय बनाते हुए 
बेशक , कोई आवाज़ नही आती 
पर , कुछ प्रतिध्वनिया 
टूटे हुए प्रेमरस का कचड़ा 
घेर लेता है मुझे 
तुम कभी लौटती 
तो देख पाती 
तेरी कमी गुसिल तो नही , लेकिन 
तेरे बगैर भी मैं जी लेता हूँ

Wednesday, October 20, 2010

कुछ पंक्तियाँ - कैफी आज़मी

कभी जमूद कभी सिर्फ इन्त्शार  सा है
 जहां को अपनी तबाही का इंतज़ार सा है

मनु की मछली न कश्ती की नूर और ये फज़ा 
कि कतरे-कतरे में तूफ़ान बेकरार सा है 

मैं किसको अपने गिरेबान का चाक दिखलाऊं 
कि आज दामने-यजदान  भी तार-तार सा है 

सजा सवार के जिसपे हज़ार नाज़ किये 
उसी पे खालिक-ए-कौनेन भी शर्मशार सा है

कोई तो सूद चुकाए कोई तो ज़िम्मा ले 
उस इन्कलाब का जो आज तक उधार सा है !! 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...